• Breaking News
    Loading...

    भारत के ये हथियार दुश्मनों पर करेंगे अचूक वार, एक की रफ्तार 3700 किमी के पार





    पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों के साथ लगातार बढ़ते तनाव को लेकर भारतीय सशस्त्र बल सतर्क हैं। हाल में ही पाकिस्तान ने 290 किलोमीटर तक मार करने वाली गजनवी मिसाइल का परीक्षण किया है। जिसके बाद भारत की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है।



    लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मिसाइल के मामले में पाकिस्तान आज भी भारत के सामने बच्चा है। भारत के पास खुद की अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल मौजूद है जबकि पाकिस्तान के लिए यह अब भी सपना है। भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए विश्व स्तर की कई मिसाइलों, जहाजों, पनडुब्बियों और बंदूकों का निर्माण किया है। जानिए इनकी खासियतें-



    अग्नि 5
    यह अग्नि सीरीज की इंटर-कॉन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर होने के साथ ही यह कई मामलों में विश्वस्तरीय है। समय आने पर इसकी रेंज में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। इससे पाकिस्तान के किसी भी हिस्से को निशाना बनाया जा सकता है।


    निर्भय
    यह भारत की सबसोनिक क्रूज मिसाइल है। निर्भय मिसाइल में ठोस रॉकेट मोटर बूस्टर के साथ टर्बोफैन इंजन लगा होता है। इसी वजह से इसकी रेंज 800 से 1000 किलोमीटर है। सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल को हर मौसम में दागा जा सकता है। हाल ही में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।


    प्रहार मिसाइल
    प्रहार शार्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें 150 किलोमीटर की दूरी तक की मारक क्षमता है। इसके अगले कुछ साल में सेना में शामिल होने की उम्मीद है।


    नाग
    4 किलोमीटर रेंज के साथ 42 किलो के वजन वाली यह मिसाइल अपने साथ 8 किलोग्राम विस्फोटक ले जा सकती है। यह मिसाइल फायर एंड फॉरगेट के आधार पर काम करती है। इसे जमीन से जमीन और हवा से जमीन पर दागा जा सकता है।


    ब्रह्मोस मिसाइल
    इस मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर बनाया था। यह दुनिया की सबसे उन्नत क्रूज मिसाइल मानी जाती है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर और गति 3700 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका नाम भारत के ब्रह्मपुत्र और रूस के मस्कन्वा नदी पर रखा गया है।


    आकाश मिसाइल
    700 किलोग्राम वजन वाली यह मिसाइल जमीन से हवा में मार कर सकने में सक्षम है। इसकी गति 2.5 मैक है और इसकी सबसे खास बात है कि यह 25 किलोमीटर के रेंज में किसी भी उड़ती चीज को भेदने में सक्षम है। इस मिसाइल को भारत का पैट्रियॉट कहा जाता है।


    एस 400 मिसाइल डिफेंस
    भारत ने अक्तूबर 2018 में रूस के साथ 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद के लिए समझौता किया है। यह दुनिया की सबसे एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्टम है जो दुश्मन की किसी भी मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर सकती है।


    No comments:

    Post a Comment

    Welcome to my site please read and sent feedback on comment box

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    News